ॐ बहुत ही प्रभावशाली और चमत्कारी बीज मंत्र है। ॐ के उच्चारण से तन मन में एक कम्पन उत्पन्न होता है जो सीधे हृदय तक पहुँचता है जिससे स्वयमेव आत्मा की परमात्मा से मिलन की शुरुआत होती हैं।
ॐ एक ऐसी आध्यात्मिक ध्वनि तरंग है, जो जितनी गहराई में उतरेगी । उतना ही तेजोमय और उज्जवल मनोमस्तिष्क होगा।
यह वातावरण में जितना गुंजायमान होगा। वातावरण उतना ही पवित्र और शुद्ध होगा। सभी के हृदय में एक स्वर लहरी उत्पन्न होने लगती है जो परम शक्तिशाली है।
ॐ स्वयं में सम्पूर्ण ध्वनि हैं। पवित्र हृदय से जितना इसका उच्चारण होगा, उतना ही विराट मौन में प्रवेश होगा। जहां विचार शून्य हो जाते है।

No comments:
Post a Comment